सवेरा होगा


Written by: शशि सिंह | December 18, 2005 | Category: तन्हा जब होता हूं | Comment 
Default Thumbnail

कुछ दूर, नहीं बहुत पास
कुछ है, कुछ है वहां
एक आकृति कुछ धुंधली-सी
इधर ही आती
नहीं, मैं ही चलूं वहां
देखूं तो क्या वही है
जिसकी है तलाश मुझे

पूरा पढ़ें

बेवफाई


Written by: शशि सिंह | June 25, 2005 | Category: तन्हा जब होता हूं | Comment 
Default Thumbnail

इश्क का सफर ये कैसा
ना शुरू की ख़बर
ना आखिर का गुमां
हो रास्ते में आपका साथ
था बस यही एक अरमां
सुना था…
हर रिश्ते का जरूरी होता है इक नाम
आप माशूक हैं हमारे
हमने भी कह डाला सरेआम
पड़ते ही नाम हुआ ये अंजाम
कि बाकी है अब पकड़ना महज इक जाम
बड़े-बुढ़े ठीक कहा करते
सुनी-सुनाई बातों पर यकीन ना कर
अच्छी भली [...]

इश्क का सफर ये कैसा
ना शुरू की ख़बर
ना आखिर का गुमां
हो रास्ते में आपका साथ
था बस यही एक अरमां
सुना था…
हर रिश्ते का जरूरी होता है इक नाम
आप माशूक हैं हमारे
हमने भी कह डाला सरेआम
पड़ते ही नाम हुआ ये अंजाम
कि बाकी है अब पकड़ना महज इक जाम
बड़े-बुढ़े ठीक कहा करते
सुनी-सुनाई बातों पर यकीन ना कर
अच्छी भली ख़्वाहिश
आज बेवफा-सी तो ना लगती

किनारे बनाम लहरें


Written by: शशि सिंह | June 15, 2005 | Category: तन्हा जब होता हूं | Comment 
Default Thumbnail

लहरें
किनारों का अपना अहं है… लेकिन लहरों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. ये तो अठखेलियां करते… किनारों के बीच से अपनी ही धुन में बढ़े चले जाते हैं. एक वक्त… एक गहराई… एक समंदर… जहां किनारों का कोई जोर नहीं, सिर्फ लहरें ही लहरें… चारों ओर लहरें… और किनारे? इस भरम में जीते [...]

लहरें

किनारों का अपना अहं है… लेकिन लहरों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. ये तो अठखेलियां करते… किनारों के बीच से अपनी ही धुन में बढ़े चले जाते हैं. एक वक्त… एक गहराई… एक समंदर… जहां किनारों का कोई जोर नहीं, सिर्फ लहरें ही लहरें… चारों ओर लहरें… और किनारे? इस भरम में जीते हैं कि उसने लहरों को बांध रखा है. हकीकत तो यह है कि मगरूर किनारों में इतना जोर नहीं कि वे लहरों में चार कदम उतर कर देखें… डूबने का खतरा जो है. चढ़ती-उतरती लहरों की ताकत है उनकी लय… उनका रिद्म… जिसे आजतक न कोई किनारा तोड़ पाया है और न कभी तोड़ पाएगा.

वैसे किनारों का भी दर्द कुछ कम नहीं… जरा इनके दर्द पर गौर फरमाइये पूरा पढ़ें

खाली हाथ


Written by: शशि सिंह | June 13, 2005 | Category: तन्हा जब होता हूं | Comment 
alt text

न देख इन हाथों को
इस कदर हिकारत से
गर मिल जाए एक पत्थर भी इसे
भगवान बना देते हैं
सजदा करता है तू जिन जवाहरात का
कभी पड़े थे इन्हीं हाथों में एक पत्थर की तरह

पूरा पढ़ें

विक्षिप्त है वर्तमान


Written by: शशि सिंह | June 10, 2005 | Category: तन्हा जब होता हूं | Comment 
Default Thumbnail

विक्षिप्त है वर्तमान
बता इतिहास किसने किया इसका अपमान
जन्मा तो यह तेरे ही कोख से
था मासूम, अबोध, नादान
आह्लादित था भविष्य देख इसकी मुस्कान
विक्षिप्त है वर्तमान

इतिहास कहता है:

पूरा पढ़ें