नवरात्र माहात्म्य


Written by: शशि सिंह | October 9, 2005 | Category: सवाल आस्था का है | Comment 
alt text

हिन्दू पंचागके अनुसार आश्विन मासके शुक्ल पक्षकी प्रतिपदा तिथिको नवरात्रिका आरम्भ होता है. शरद ऋतुमें होने के कारण इसे शारदीय नवरात्र भी कहा जाता है. ‘मारकण्डेय पुराण’ अध्याय 89 श्लोक 11 में कहा भी गया है कि ‘शरत्काले महापूजा क्रियते या च वार्षिकी’ और ‘निर्णयसिन्धु’ नामक धार्मिक विवादोंका समाधान करने वाला ग्रंथ भी यही मानता है. परंतु संस्कृतके प्रसिद्ध वैयाकरण नागोजी भट्टने ‘वार्षिकी’ को वासंती नवरात्र बोधक कहा है. ‘निर्णयामृत’ और ‘समय मयूख’ जैसे ग्रंथ भी इसका समर्थन करते हैं.

पूरा पढ़ें